भूमि में भारी कटौती से माघ मेला प्रसाशन के प्रति तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल हुए आक्रोशित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की बैठक दारागंज स्थित राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्र नाथ चकहा मधु जी की अध्यक्षता में हुई. जिसमे उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के सेक्टरों में मेले प्रसाशन द्वारा भूमि वितरण में हो रहे भारी कटौती का पुरजोर विरोध किया. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि जिस आधार पर बात हुई थी शुरू में मेला प्रसाशन से उसके विपरीत कार्य कराये जाने का हम विरोध करते हैं. प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि में भारी कटौती का खुलकर विरोध किया जाएगा. राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि ये कल्पवासियों के साथ छल है. तीर्थ पुरोहितों के शिविर में ही यात्री रहकर अनुष्ठान आदि कर्म सम्पन्न करते हैं. प्रयागवाल की सुविधाएं यात्रीयों के लिये होती है. मेला प्रसाशन किसी प्रकार की कटौती न करे. चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि दो दिन ही शेष रह गया है. कल्पवासियों का मेला क्षेत्र में आगमन शुरू हो जाएगा. पर अभी तक प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की भूमि वितरण मात्र चालीस प्रतिशत ही हो पाया है. ऐसे में बगैर भूमि के तीर्थ यात्रियों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा. मेला प्रसाशन का रवैया बहुत गलत है. माधवानन्द शर्मा ने कहा कि सरकार जितना जागरुक कर रही है कोरोना वायरस के लिए और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यहाँ प्रेस वार्ता में बयान दिया था. की कल्पवास का क्रम न बिगड़े इस लिए केवल संत महात्मा. कल्पवासियों का ही मेला होगा. किसी प्रकार की कोई संस्था मेला क्षेत्र में नहीं लगाई जाएगी केवल शोषल डिस्टेंसी का पालन करते हुए मेला सम्पूर्ण कराया जाय. प्रवक्ता अमित राज वैध ने बताया कि उपमुख्यमंत्री जी के आदेश के पश्चात कुछ प्रमुख संस्थाओं को छोड़कर सभी संस्थाओं पर रोक लगाई है. परन्तु मेला प्रसाशन नई संस्थाओं को भूमि दे रहा है. तीर्थ पुरोहितों के साथ अन्याय किया जा रहा है. जो तीर्थ पुरोहित मेला के पश्चात भूमि का लगान देते हैं. उनकी भूमि में भारी कटौती की जा रही है जिससे तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश एवं गहरी नाराजगी व्यक्त की है. यदि मेला प्रसाशन का रुख ठीक नहीं होगा. तो तीर्थ पुरोहित महासभा धरना प्रदर्शन करेगी. उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री. रामकृष्ण तिवारी चन्द्रनाथ चकहा मधु जी श्रवण कुमार शर्मा माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैध शम्भू शर्मा. राहूल तिवारी. पवन शास्त्री नीरज शर्मा अविरल मिश्रा उपस्थित रहे।

Exit mobile version