ए हैण्डबुक आफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी नामक पुस्तक का विमोचन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हर्रैया बस्ती निवासी डा.अनिल श्रीवास्तव द्वारा रचित ए हैण्डबुक आफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथी नामक पुस्तक का विमोचन ११जनवरी २०२१ को इलेक्ट्रोहोम्यो पैथी चिकित्सका के जनक डा.काउन्ट सीजर मैटी के २१२वे जन्म दिवस समारोह पर इलाहाबाद(प्रयागराज)मे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुधीरनारायण जी ने किया। ज्ञातब्य है । कि डा.अनिल श्रीवास्तव मूल रूप से देश मे सीनियर इलेक्ट्रोहोम्यो चिकित्सक के रूप मे ख्याति प्राप्त हैं। और लॉक डाउन मे लगातार १२५ निशुल्क इलेक्ट्रो होम्यो क्लास का ऑन लाइन संचालन करने पर लाइफटाइम एचीवमेन्ट सम्मान प्राप्त कर चुके है। डा.श्रीवास्तव स्थानीय नागेश्वर सिंह विद्याभवन दयलापुर के प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए २०१९ मे मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार राज्यसरकार से प्राप्त कर चुके है।

Exit mobile version