
चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। मंगलवार को जनपद चित्रकूट के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों के साथ ही लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
मंत्री रामकथा में सम्ममिलित हुए।
सर्किट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप के साथ किया विचार विमर्श किया ।
प्रभारी मंत्री नन्दी ने पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री तुलसी प्रज्ञाचक्षु दिव्यांग उ.मा. विद्यालय कमता चित्रकूट में आयोजित श्री रामकथा में सम्मिलित हुए और महाराज जी का आशीर्वचन प्राप्त किया। रामभद्राचार्य महाराज जी ने रामकथा की विस्तार से चर्चा की। रामकथा में शामिल होने के बाद मंत्री नन्दी ने निरीक्षण भवन में चित्रकूट के जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। मंत्री ने लोगों व व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। मंत्री नन्दी ने पुरानी बाज़ार कर्वी में अंकित केसरवानी, स्टेशन रोड पर अर्पित केसरवानी, विकास पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा तीरथ तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा महेश केसरवानी, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा पुरुषोत्तम गुप्ता जी, जिला गतिविधि प्रमुख आरएसएस राजेश पाण्डेय, मंडल मंत्री भाजपा माया कोल के आवास पर जाकर मुलाकात किया। इस दौरान मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि मौजूद रहें ।