
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज जायसवाल जी, अध्यक्ष शासी निकाय ने स्वयं सेविकाओं को आर्शीवाद प्रदान करते हुए स्वामी विवेकानन्द एवं स्वामी दयानन्द के द्वारा महिलाओं के लिए किये गये कार्यों पर विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मुकेश जायसवाल जी ने कहाकि भारत ही एक ऐसा देश है जहां दया, धर्म, करुणाः प्रेम,समर्पण और विश्वास का भाव विकसित होता है। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉo रमा सिंह ने स्वामी के आदर्शों को बताते हुए कहाकि मानय को मन से युवा होने की जरूरत है तथा युवाओं के सदैव चिरयुवा रहने से ही भारत मजबूत होगा।
डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 श्रुति आनन्द, डॉ0 मुदिता तिवारी तथा श्रीमती राधा रानी सिंह ने विवेकानन्द के आदर्शों पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकन प्रभारी, डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी, डॉo चित्रा चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शशि कुमारी ने किया। डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 इभा सिरोटिया, डॉ0 नीलांजना जैन, डॉ स्मिता, डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल के साथ प्रांशी, प्रिया, शिखा, सोमा, कमला,नम्रता आदि छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।