श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य निर्माण के लिए जनसंपर्क अभियान

 

भारद्वाज आश्रम पर एकत्र होकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल से शुरू होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य निर्माण के लिए समाज के समर्पण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं संघ विचार परिवार द्वारा अब तक के सबसे बड़े जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के 1 दिन पूर्व आज प्रयागराज में अलग-अलग स्थानों पर बैठक एवं जुलूस निकाला गया संघ विचार परिवार के कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क की रणनीति बनाते रहे यह रणनीति गंगापार,यमुनापार में अलग अलग तरीके से बने संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने महर्षि भारद्वाज आश्रम पर एकत्र होकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जुलूस रवानगी के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद माननीय केसरी देवी पटेल उपस्थित रही यह जुलूस लक्ष्मी टॉकीज, कचहरी,कर्नलगंज होते हुए मनमोहन पार्क पर समाप्त हुआ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा इस अभियान के काशी प्रांत के सह अभियान प्रमुख नागेंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष देश गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, किशन जायसवाल, अरुण गुप्ता, नवीन जायसवाल, माया द्विवेदी, विजय पांडे, शिवम द्विवेदी, विभूति द्विवेदी, आभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version