
भगवान श्रीराम ने समाज को सबसे बड़ा समरसता का संदेश दिया । भवानी सिंह
मकर संक्रान्ति के भोज में मिला समरसता का स्वाद
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज के हनुमान वाटिका में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कौशाम्बी विकास परिषद के बैनर तले सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया जिसमें शहर के नागरिको के साथ-साथ काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी एवं स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी रहे। विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह रहे। सांसद विनोद सोनकर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह ने भगवान श्री राम के आदर्श का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जी के द्वारा शबरी के जूठे बेर फल को खाना एवं वनवासी गिर वासी जन जातियों के लोगों को गले लगाना समाज को समरसता का बहुत बड़ा संदेश देता है और आगे कहा कि हम सभी को समाज के अंदर व्याप्त छुआछूत का भेदभाव समाप्त करके समरस भावना के साथ देश को मजबूत बनाना है। सांसद विनोद सोनकर ने मंच पर किसानों के मुद्दे पर कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार देश के अन्नदाताओं के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है फिर भी कुछ लोग सरकार को किसान विरोधी बता रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत केसरी जी ने किया।
कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, शीतला प्रसाद पटेल, हर्षवर्धन वाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष कौशाम्बी अनीता त्रिपाठी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल ने हिस्सा लिया।