देवांश-अथर्व ने वर्मा क्लब को दिलाई जीत

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देवांश पाठक के शतकीय प्रहार (109 रन, 77 गेंद, 16 चौके) और अथर्व प्रजापति के अर्धशतक (93 रन, 66 गेंद, 13 चौके, 2 छक्के) से वर्मा क्रिकेट क्लब ने सीएवी को 171 रन से हराकर रिजवी कप अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शुक्रवार को हुए मैच में वर्मा क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 284 रन (देवांश पाठक 109, अथर्व प्रजापति 93, पीयूष मिश्र 49, सिद्धार्थ सिंह 2/17) बनाये। जवाब में सीएवी की टीम 30 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन (ऋषि सिंह 23, सिद्धार्थ सिंह 22, पीयूष मिश्र व विनीत यादव दो-दो विकेट) पर सीमित किया।

Exit mobile version