
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया ओवर ब्रिज पर सुबह 7:00 बजे के आसपास दुर्घटना घटी । जहां घने कोहरे के कारण रास्ता सही ढंग से न दिख पाने के कारण मध्य प्रदेश के बिलासपुर शहर से प्रयागराज आ रही सवारियों से भरी बस ओवर ब्रिज पर पहले से खड़े ट्रक में जा टकराई ।
दर्जनों यात्री घायल,मची अफरातफरी
बस के ट्रक में टकराने के कारण बस में बैठे यात्रियों में लगभग 1 दर्जन यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं । वही एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद ही बस चालक बस से उतर कर के घने कोहरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकला।
बस में सवार यात्रियों के द्वारा बताया गया कि घना कोहरा होने के कारण रास्ता साफ ढंग से नहीं दिख रहा था।
वही बस जब तेज रफ्तार में पहले से खड़े ट्रक के काफी करीब पहुंच गई तब बस चालक ने बस को नियंत्रित करने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके बावजूद भी सवारियों से भरी बस ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई ।
बस में बैठे सभी यात्री बिलासपुर से प्रयागराज जनपद में माघ मेले में काम की तलाश में आ रहे थे।