
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला शुरू होने के पहले ही मेलाक्षेत्र की संचार व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है जिससे मेला क्षेत्र में शिविर शिविर लगाकर रहने वाले संत – महात्मा और हजारों कल्पवासी परेशान हो गये है।
कहा- संचार कंपनियों के खिलाफ हो सख्त कारवाई
संत – महात्माओं का कहना है कि किसी से एक बार बात करने के लिये 50 से 60 बार काल करनी पडती है। संत – महात्माओं ने मेला प्रशासन से संचार कंपनियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है। उधर माघ मेला प्रभारी विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि मेला क्षेत्र में संचार कंपनियों के टावर लग रहे है और संचार व्यवस्था शीघ्र ठीक हो जायेगी।
अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि मेला क्षेत्र में संचार व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। संत- महात्मा, कल्पवासी और लाखों कर्मचारी मेला क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। अधिकांश लोगों के पास तीन से चार संचार कंपनियों के सिमकार्ड है लेकिन नेटवर्क ध्वस्त है। इससे सभी लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पैसा पूरा कट जाता हैइ लेकिन बात नही हो पाती है। ऐसे में मेला प्रशासन संचार कंपनियों के खिलाफ सख्त कारवाई करें जिससे कि संचार व्यवस्था ठीक हो सके। महंत राघवदास दास बडा भक्तमाल का कहना है कि ध्वस्त संचार व्यवस्था से मेला क्षेत्र के लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के खिलाफ सख्त कारवाई होने पर ही व्यवस्था में सुधार होगा। जगद्गुरु स्वामी रामसुभगदास बिनैका बाबा का कहना है कि 40 वर्ष से मेला क्षेत्र में आ रहा हू लेकिन संचार व्यवस्था इतनी अधिक पहली बार खराब हुई है कि लोग किसी से भी बात नही कर पा रहे है लेकिन पैसा खर्च हो रहा है। इससे संत – महात्माओ और कल्पवासियो में भारी आक्रोश है। लेकिन मेला प्रशासन संचार कंपनियों के खिलाफ सख्त कारवाई नही कर रहा है। इसी प्रकार से स्वामी अमृत दास, तपस्वी नगर के स्वामी गोपाल महाराज, सहित बडी संख्या में कल्पवासियों ने भी ध्वस्त संचार व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र ठीक कराने की मेला प्रशासन से मांग की है।