
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंडल के अस्पतालों में कोरोना से जंग में टीकाकरण अभियान की शुरूआत उत्साह के साथ हुई। प्रयागराज में पहला टीका कॉल्विन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव को 11:03 बजे लगाया गया। उन्हेंं ऑब्जरवेशन रूम में बैठाया गया है। टीका लगाने से पहले डा. श्रीवास्तव ने बजरंग बली की प्रतिमा के आगे माथा नवाया।
कोविड-19 का टीकाकरण की शुरूआत प्रयागराज में भी होने वाली है। पहला टीका शहर में काल्विन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सुषमा श्रीवास्तव को लग गया है। डॉक्टर सुषमा शनिवार की सुबह भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रयागराज के चिन्हित अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
कोरोना टीकाकरण का आज प्रयागराज के छह केंद्रों में शुभारंभ हो रहा है। कॉल्विन, डफरिन, कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट, मेडिकल कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोराओं और फूलपुर में इसके लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मियों का आना शुरू हो गया है। सीएमओ डॉक्टर प्रभाकर राय ने केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और केंद्र परिसर के भीतर मीडिया कर्मियों को जाने से रोक दिया गया है।
आज छह केंद्रों पर कुल 600 स्वास्थ्य कर्मियों के टीके लगने हैं। इसके लिए लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह भी है तो पहला टीका लगने पर इतिहास रचने की खुशी भी। कॉल्विन की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव ने हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका और सब कुछ ठीक होने की कामना की। केंद्र पर पुलिस गार्ड को निर्देश दिये गए हैं कि सभी का सत्यापन करके ही भीतर जाने दें और उनका हाथ सेनिटाइज कराएं।
कॉल्विन अस्पताल में पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आज सुबह एसीएमओ डॉक्टर सत्येन राय पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। इसी प्रकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन में तैयारी सुबह तक होती रही। गेट पर लाभार्थियों के सत्यापन के लिए पुलिस, गार्ड और स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। अनुमान है कि यहां करीब 11 बजे टीकाकरण किया जाएगा।