अल्पसंख्यक वक्फ मंत्री नंद कुमार नंदी के गृह क्षेत्र में वक़्फ की संपत्ति पर कब्जा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM प्रयागराज का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी इब्राहिम नसीम के नेतृत्व में वक्फ की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा को लेकर थाना अध्यक्ष करेली को लिखित ज्ञापन दिया । करेली सी ब्लॉक स्थित वक्फ बोर्ड संपत्ति संख्या 318 9 की भूमि पर सैयद पीर बाबा की मजार स्थित है । जो कि करेली के बीचो बीच है । जिसमें मजार की भूमि से लगा हुआ मकान नंबर 672 सैयद मोनिस इस्लाम अवैध तरीके से वक्फ की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है । अवैध तरीके से दरवाजा एवं खिड़की खोल रखी है और वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर लगा दरवाजा मैं अपना ताला मार दिया है । यह सारा अवैध निर्माण लॉकडाउन के समय में उपरोक्त ने किया था ।जिससे बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं । उपरोक्त की दबंगई से श्रद्धालुओं में काफी रोष है । मामला संज्ञान में आने के बाद जिसकी शिकायत दीवान अखलाक अहमद खान मजार मुतवली के साथ मिलकर थाना करेली को की गई थी । जिसमें थाने से एक दरोगा और सिपाही ने मौके का मुआयना किया और अवैध कब्जा पाया जिस पर शाम को चाबी लेकर उपयुक्त को बुलाया गया उपयुक्त की चाबी लेकर तो नहीं आया साथ में ही लगभग 10-12 लोगों को साथ लाया और पुलिस के सामने ही गाली गलौज और धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया और 9-12- 2020 को दोनों पक्ष को बुलाया गया। जिसमें अवैध तरीके से कब्जा किए हुए लोग नहीं आए आज पुनः थाना अध्यक्ष करेली को लिखित शिकायत दी गई । जिस पर उन्होंने साफ सफाई करवाने के लिए मुतवलली को इजाजत दे दी । जैसे ही मुतवाली लेबर के साथ मजार के पास पहुंचे दूसरा पक्ष जिन्होंने मजार पर कब्जा कर रखा है। वह लोग लड़ाई झगड़े की नियत से आ धमके इतने में थाना करेली की फोर्स इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के आकर वक्फ बोर्ड मामले की जांच करा कर व मजार की यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत देकर दोनों पक्षों को चले जाने की बात कही आपने इसमें जो लिखा है मुतवली और आसपास के तमाम ऐसे लोग जो मजार में आस्था रखते हैं सब के सहयोग से मजार में प्रवेश किया गया और दरवाजा खुलते ही जायरीन एवं श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे साफ सफाई एवं गंदगी हटाई जा रही थी । की दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में लोगों को लेकर वहां पर गाली गलौज और धमकी देने लगे हैं। जिस पर पहले से मौजूद दो पुलिस कांस्टेबल ने मौके की नजाकत को समझते हुए । तुरंत उच्च पदाधिकारी को सूचित किया और बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा कर थाने पर डाक्यूमेंट्स लेकर दोनों पक्षों को आने को कहा माननीय वक़्फ मंत्री का क्लियर बयान है कि वक्फ की संपत्ति पर कब्जा मुक्त कराया जाए और जो लोग कब्जा किए हुए हैं उन पर एफ आई आर दर्ज की जाए उसके बाद भी पुलिस का नकारात्मक रवैया दुखद है । और माननीय मंत्री के आदेश की अवहेलना भी है ।दीवान अखलाक अहमद खान जिन्हें वक्फ बोर्ड ने मुतवली बनाया है । जो वहां की देखरेख करते हैं साफ-सफाई रखते हैं उनके पास पूरे लीगल दस्तावेज हैं उसके बावजूद मुतावली परेशान है यह दुख और अफसोस की बात है प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अफसर महमूद मोहम्मद शफीक इफ्तेखार अहमद मंदर दीवाना अखलाक अहमद खान मुजीब रहमान एडवोकेट उजैर किबरिया गुलजार अहमद इसरार अहमद जीशान चौधरी आदि लोग उपस्थित थे ।

Exit mobile version