
4 से 5000 लोगों व व्यापारियों से की मुलाकात
अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कई समस्याओं का किया समाधान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंत्री आपके बीच अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार की रात करछना थाना क्षेत्र के अंताहिया गांव में प्रवास करने के बाद रविवार को भ्रमण कार्यक्रम जारी रखा। रविवार को मंत्री नंदी ने करछना विधानसभा क्षेत्र के बसही, वीरपुर खाई, भड़ेवरा बाजार, कौआ बाजार बरदाहा बाजार, करछना तहसील बाजार, अकोढ़। बाजार, कौंधियारा बाजार और कर्मा बाजार का भ्रमण किया।
इस दौरान मंत्री नंदी ने बाजार बाजार जा कर व्यापारियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं जानी। व्यापारियों ने भी अपने अगुआ और व्यापारी नेता मंत्री नंदी को पाकर बिजली पानी सड़क आदि के साथ ही व्यापार करने में आ रही समस्याओं एवं अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत मंत्री नंदी से की जिस पर मंत्री नंदी ने कहा कि व्यापारियों को प्रताड़ित करने वालों की अब खैर नहीं उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए और व्यापारियों के लिए तो उनके बेटे और भाई हैं, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों और बदमाशों के लिए सख्त मंत्री हैं।
मंत्री ने दी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई भी उन्हें प्रताड़ित करता है या परेशान करता है तो वह तत्काल संपर्क कर अवगत कराएं। व्यापारियों ने भी मंत्री नंदी का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने अपनी समस्याएं मंदिर में नंदी के सामने रखी। जिस पर मंत्री नंदी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण भी कराया। मंत्री नंदी ने रविवार को राजाराम गुप्ता, अवधेश चंद केसरवानी, अंकित शर्मा, विष्णु शुक्ला, माता प्रसाद केसरवानी, अजय मिश्रा, शुभम तिवारी, मनोज केसरवानी, ओम बाबू , डॉ हीरालाल केसरवानी, अरुण केसरवानी, बड़कू केसरवानी, रामू केसरवानी, राजू केसरवानी, सुभाष केसरवानी, दिलीप केसरवानी, विनोद केसरवानी आदि व्यापारियों के घर जाकर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, राजा तिवारी, कुंवर केसरवानी आदि मौजूद रहे।