Latest

प्रेरणा (एक नई ऊर्जा) के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक संपन्न

 

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रेरणा (एक नई ऊर्जा) के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों का परिचय तथा भविष्य के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । सभी को संगठन के नीतियों और शैलियों के बारे में बताया गया। प्रेरणा की अध्यक्षा पिंकी जायसवाल ने बताया कि प्रेरणा का उद्देश्य गरीब महिलाओं और बच्चो को स्वावलंबी बनाना और अनाथ बच्चो के लिए शिक्षा की व्यवस्था कराना है। बैठक में प्रेरणा संरक्षक शिव विशाल गुप्ता, प्रबंधक शैलेन्द्र जायसवाल, हेमलता जायसवाल, प्रदीप चौहान, सोनाली राठौर, सुनीता साहू, विकास केसरवानी, रचित साहू, लक्ष्मण जयसवाल, आयुष श्रीवास्तव, रानू चौरसिया, सीमा जायसवाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button