
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के संरक्षक श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज एवं अध्यक्ष, स्वामी ब्राह्माश्रम जी महाराज, के नेतृत्व में दण्डी स्वामी नगर में तांडव मुवी के प्रति रोष प्रगट करते हुए फिल्म बनाने वालों का पुतला फुका एवं भारत सरकार और महाराष्ट्र में शासन करने वाली शिव सेना को चेतावनी देते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज जी ने कहा हिन्दू रक्षा एवं देवी देवताओं के रक्षार्थ, हेतु वोट प्राप्त कर सत्ता प्राप्त करने वाले इन दोनों सरकारों को अविलंब सेसंर बोर्ड एवं इस अनैतिक मुवी बनाने वालों पर प्रतिबंध लगाकर उन दुष्टों को सजा देना चाहिए नहीं तो साधु समाज भक्तों के साथ इस दुष्टों के विरोध में आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगा, अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के, अध्यक्ष, स्वामी ब्राह्माश्रम जी महाराज ने कहा की हमारे देवी देवताओं का अपमान करने वाले इन दुष्टों को चौराहे पे पिटना चाहिए तभी ये हमारे देवी देवताओं का अपमान बन्द करेगें।
अनैतिक मुवी बनाने वालों पर प्रतिबंध लगाकर उन दुष्टों को सजा देना चाहिए। स्वामी महेशाश्रम जी
इस पुतला दहन कार्यक्रम में, अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी ब्राह्माश्रम जी महाराज, स्वामी राजेश आश्रम जी,स्वामी ज्ञानेश्वर आश्रम जी, स्वामी शांता आश्रम जी, स्वामी जगदीश आश्रम जी, धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी धिरेन्द्र पान्डेय, विकास पान्डेय, सागर।