
त्रिदंडीदेव सेवाआश्रम ट्रस्ट शिविर में अखिल भारतवर्षीय वैष्णव सम्मेलन की तैयारी तेज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेले में इस बार तरह-तरह के यज्ञ, अनुष्ठान किए जा रहे हैं। सेक्टर पांच स्थित त्रिदंडीदेव सेवाआश्रम ट्रस्ट शिविर में अखिल भारतवर्षीय वैष्णव सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस शिविर में सोमवार को संतों और भक्तों ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। इस दौरान विश्व शांति की कामना से यज्ञ भी होगा। आतंकवाद के नाश और शत्रु पराजय की कामना से सरस्वती मार्ग पर सोमवार को यज्ञशाला में दिन भर आहुतियां दी गईं। चार तरह के काले, हरे, लाल और सफेद रंग के त्रिशूलों को ऊं के स्वरूप में स्थापित किया गया है। इसमें आठ सिद्धियों के साथ ही नौ निधियों की वेदियां भी बनाई गई हैं। संतों-भक्तों ने चीन और पाकिस्तान सीमा से आतंकवाद के सफाए के साथ ही करुणा महामारी पर शत्रु पराजय की कामना से आहुति दी।