रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने के विरोध धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रामबाग, मुलाख राज, ईदगाह ,नार्थ मलाका, साउथ मलाका एवं अन्य प्रभावित मोहल्लों के स्थानीय लोगों ने पूर्ण रूप से बंद की गई रामबाग रेलवे क्रॉसिंग के निकट धरना प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता करते हुए भरत लाल जी अनुरागी ने कहा
मुख्य रूप से रामबाग रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने के विरोध में थी आता उसको पुनः पुरानी आवागमन की व्यवस्था के अनुरूप माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप खोला जाए एवं और जितना हिस्सा सड़क बनी नहीं है । व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने कहा तत्काल बनाया जाए और माननीय हाईकोर्ट के पीआईएल संख्या 202/ 2019 के आर्डर का पालन हो । धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भरत लाल अनुरागी, पुलकित यादव, जीत लाल हेला अमित गुप्ता हेमू यादव, शलभ श्रीवास्तव, , अनंत राम मिश्रा , प्रेमचंद, रामाश्रय यादव ,अनिल सिन्हा, पवन दुबे, हेमू यादव, और नवीन केसरवानी आशू मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

Exit mobile version