
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एनएसयूआई प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रान्तिवीर व प्रभारी एहतेशाम अहमद जी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के संघटक महाविद्यालय इविंग क्रिश्चियन कालेज, प्रयागराज में पहुंच कर महाविद्यालय के छात्रो से सम्पर्क किया और छात्रो से परिचर्चा करके महाविद्यालय में हो रही अब्यवस्थाओं पर बात की गई,इस दौरान संगठन के विस्तार हेतु छात्रो से चर्चा की गई और छात्रो को भरोसा दिलाया गया,कि एनएसयूआई आप लोगो की हर एक समस्याओ के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी ।।
जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि यहां की अब्यवस्थाओं के खिलाफ हम छात्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे जिससे छात्र हित में महाविद्यालय पटरी पर आए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,इसीसी प्रभारी एहतेशाम अहमद,जिला महासचिव विवेक तिवारी,जिला महासचिव कमलेश सोनकर,सचिव आदर्श शुक्ला, कोआर्डीनेटर धीरेन्द्र सिंह,सौरभ प्रताप,अभिषेक मालवीय,आदर्श पाण्डेय,कृष्णा यादव,राहुल सिहं,सत्यम, हिमांशु इत्यादि लोग उपस्थित छात्र उपस्थित थे।।