
गाटा मार्ग पर पाइन लाइन फटने से पानी भरा हुआ है। उसे ठीक नहीं किया गया है।
( अनुराग शुक्ला अनंत पांडे)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर तीन में गंगा के बढ़े जलस्तर के चलते घाट डूब गया है। वहीं स्नान घाट के रास्ते में पानी भरा हुआ है। इसलिए श्रद्धालुओं को घाट तक जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा गाटा मार्ग पर पाइन लाइन फटने से पानी भरा हुआ है। उसे ठीक नहीं किया गया है।
मेला क्षेत्र के जगदीश रैंप मार्ग पर भी जलभराव है। पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा तो पांटून पुल नंबर पांच और चार के आसपास ज्यादा कटान हुआ। इन दोनों पांटून पुलों के बीच कई मीटर तक सेक्टर चार में कटान हुआ तो कुछ संस्थाओं के टेंट वहां से हटा दिए गए। अब जलस्तर कुछ कम हुआ तो कटान थम गया।
इसी दौरान सेक्टर तीन में महावीर पुल के पास घाट पर पानी भर गया था। वह पानी अब तक कम नहीं हुआ है। केवल घाट हीं नहीं डूबा बल्कि स्नान घाट के रास्ते में पानी भर गया है। इस रास्ते को चकर्ड प्लेट डालकर बनाया गया है। पिछले कई दिनों से चकर्ड प्लेट डूबी हुई है। ऐसे में कल्पवासी और श्रद्धालु घुटने भर पानी में घुसकर स्नान करने के लिए घाट तक जाते हैं।