नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के सपनों को हमें साकार करना – केशव प्रसाद मौर्या

 

भाजपाइयों ने पराक्रम दिवस के रुप में मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती

प्रयागराज ( अनुराव दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में सिविल लाइन चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी जन्म जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सुभाष चंद्र बोस जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज पूरा देश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आगे कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने देश के आजादी के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजी सरकारों की नींदें उड़ा दी थी यह देश उनके योगदान को कभी भूल नहीं पाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गणेश केसरवानी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो हमें अपने राष्ट्र के लिए जीने और मरने का संदेश देती है
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विधायक संजय गुप्ता प्रवीण पटेल अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार गौतम कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल
पार्षद मनोज कुशवाहा रमेश पासी सचिन जायसवाल विजय श्रीवास्तव अजय सिंह स्मृति श्रीवास्तव संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version