एसएसपी प्रयागराज ने फूल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज पुलिस लाइन में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां मुकम्मल को लेकर आज पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने परेड ग्राउंड का फूल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण किये प्रतिभागियों को सुब्यवस्थित एवं सुसज्जित हेतु निर्देशित किये डीआईजी एसएसपी श्री त्रिपाठी पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली।परेड में अलग -अलग टुकड़ियों की तरफ से शानदार मार्च पास्ट किया गया और मुख्य मेहमान की आमद से लेकर समागम की समाप्ति तक की पूरी रिहर्सल की गई । आपको बता दें, अलग-अलग विभागों के जाबाज जवानों द्वारा रैतिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। गणतंत्र दिवस की 72 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मुख्य अतिथि व एडीजी प्रेम प्रकाश आईजी के०पी०सिंह तथा डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व जिले के अन्य अधिकारी सम्मलित होंगे।

Exit mobile version