
नैनी क्षेत्र में बन रहा बसों का सर्विस व चार्जिंग सेंटर
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जुलाई से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। नैनी क्षेत्र में बसों का सर्विस सेंटर और चार्जिंग सेंटर अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। सात बीघे में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग सेंटर बनाया जा रहा है। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम की ओर से जुलाई से 50 बसों का संचालन शहर के अलग-अलग मार्गों पर शुरू होगा। पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा शहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि अप्रैल में सर्विस सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद 50 इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज आएंगी जिनका संचालन जुलाई से किया जाएगा। बताया कि बसों के आने से सफर तो आसान होगा ही किराए में भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व पर लखनऊ, प्रतापगढ़ और अयोध्या रूट पर चलने वाली बसें बेला के कछार से होकर जाएंगी। इस रूट से आने वाली बसें सहसो, अंधावा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी। एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि बेला के कछार में पांच लाइन में चकर्ड प्लेट बिछाई गई है जिससे बसों के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।