एसजेसी स्टाफ और ओल्ड ब्वायज के बीच मैच आज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेंट जोसेफ कालेज के पूर्व छा़त्रों और कॉलेज कर्मचारियों के बीच हर वर्ष 26 जनवरी को खेला जाने वाला परंपरागत मैत्री क्रिकेट मुकाबला मंगलवार को कालेज मैदान पर सुबह साढ़े दस बजे से खेला जायेगा। मैच से पहले फादर थामस कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे। पुरस्कार वितरण अपरान्हृ तीन बजे होगा। यह जानकारी कोआर्डिनेटर ज्योति दुबे ने दी है।

Exit mobile version