विवेचक का आंशिक बयान दर्ज, मंत्री नंदी पर जानलेवा हमले का मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर हुए कातिलाना हमले के मुकदमे के विवेचक एके निगम का आंशिक बयान माननीयों की विशेष न्यायालय में लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह गोपाल एवं राजेश गुप्ता ने दर्ज कराया क्योंकि मुकदमे से जुड़े बरामद शुदा सामान पेश नहीं हो पाए थे इसलिए शेष गवाही 4 फरवरी को होगी।
एके निगम ने कोर्ट को बताया कि घटना के बाद वे मौके पर गए थे। तहरीर में 3 लोगों का नाम था। दिलीप मिश्रा, कृपा शंकर पांडे और राजेश यादव, राजेश यादव ने गवाही दी कि महेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा और दिलीप मिश्रा ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया, राजेश पायलट महेश मिश्रा का ड्राइवर था, महेंद्र ने राजेश पायलट को कैबिनेट मंत्री पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी, दिलीप मिश्र ने महेंद्र मिश्र से कहा था कि नंदी की वजह से उनका राजनीतिक कैरियर चौपट हो गया है। इसलिए इस काम को पूरा कराओ।

Exit mobile version