
अखिलेश के नेतृत्व में ही होगा प्रदेश का विकास- दुर्गा प्रसाद गुप्ता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता मनोनीत होने के बाद आज व्यापारियों ने कोठा पार्चा डाट का पुल से एक जुलूस निकालकर डाक्टर लोहिया की प्रतिमा बस स्टैंड सिविल लाइन पर जाकर माल्यार्पण करते हुए
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता सभा को सम्बोधित कहां की प्रयागराज से प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है । और इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे तानाशाही और जंगल राज चल रहा है जिससे आम जनता त्रस्त है, जनता फिर से उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार बनाने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का शासन व विकास सिर्फ सपा सरकार ही दे सकती है और मैं पूरी लगन के साथ सपा सरकार बनाने के लिए कार्य करता रहूँगा,
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता ने सभा को संबोधित किया तत्पश्चात उन्होंने घण्टाघर स्थित छुन्नन गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया शहीद नीम के पेड़ चौक पर माला अर्पण किया और सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के अशोक नगर आवास पहुंचकर आभार व्यक्त किया। सभा में महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र केसरवानी नंदलाल निषाद विनोद अग्रहरि संदीप गुप्ता इमरान अली बबलू विकास अग्रहरी रविंदर गुप्ता कपूर चंद अशोक गुप्ता सुभाष गुप्ता सुनील अग्रहरी अरशद रवि गुप्ता संजय यादव राजेंद्र चौधरी राम साहू कुमार जी खराब पंकज गुप्ता रोशन अंसारी अरमान कुरेशी।