
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज जिले के थाना मेजा की पुलिस ने थाना मेजा पर अपहरण के दर्ज मुकदमें में कार्यवाही करते हुए लगातार प्रयास के बाद आज अपहृत बच्चे को सकुशल कर लिया है।पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपहृत एवं गुमशुदा लोगो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व सर्किल आफिसर मेजा डा0 भीम कुमार गौतम के निर्देशन में मेजा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक सुशील कुमार यादव हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह की मदत से थाना मेजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 023/2020 धारा 363 से सम्बन्धित अपहृत सुशील कुमार पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी ग्राम मेजा खास मेजा प्रयागराज उम्र 14 वर्ष को आज बोलन तिराहा से सकुशल बरामद किया गया मेजा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।