शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने रिज़वी क्रिकेट अकादमी को 37 रन से हराकर रिजवी ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया। डीएवी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये फाइनल मैच में शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन (तन्मय सिंह 71, अभिषेक यादव 41, अमित नागवंश 26 नाबाद, उत्कर्ष सिंह 23, मो. तालिब चार विकेट) बनाये। जवाब में रिज़वी अकादमी की टीम 29.5 ओवर में 170 रन (मो. अरमान 42 नाबाद, मुजतबा जैदी 28, तन्मय मालवीय 22, उत्कर्ष सिंह चार, गौरव दो विकेट) पर सिमट गई।
मुख्य अतिथि रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राशिद रिजवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर रजा अली ने पुरस्कार वितरित किये। उत्कर्ष सिंह को मैन ऑफ दि मैच एवं बेस्ट बॉलर, आदित्य तिवारी को बेस्ट बैट्समैन और अभिषेक यादव को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर अब्बास अली, नासिर जैदी, मुजीब अब्बास आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version