परी अखाड़े की त्रिकाल भवंता ने अरैल में किया भूमि पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आधा जगद्गुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज ने मंत्रोचार के साथ अरैल, नैनी में भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में उनके अनुयाई उपस्थित रहें। इस अवसर पर उन्होंने कहा की धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ अभी भी शोषण हो रहा है ।

देवियों के मंदिर में 100% महिला पुजारिन होनी चाहिए । लेकिन पुरुष पुजारी द्वारा देवियों का श्रंगार आदि किया जा रहा है। जो उचित नहीं है।

उन्होंने कहा की परी अखाड़े का एकमात्र उद्देश्य सच्चे अर्थों में धर्म की स्थापना करना है। जिसमें नारी और पुरुष दोनों को बराबर का दर्जा दिया जाएगा।

Exit mobile version