आज का युवा खेलकूद में देश का नाम रोशन कर रहा है- गणेश केसरवानी

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज एडीए कॉलोनी शिवाजी पार्क में शिवाजी खेलकूद जनहित समिति के तत्वाधान में स्टेट लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का युवा विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी बड़ी तीव्रता के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत का नाम रोशन कर रहा है हमें पूरी उम्मीद है इस प्रतियोगिता के बाद जो भी खिलाड़ी यहां पर विजई होकर जाएगा एक दिन राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर देश का नाम रोशन करेगा । मैच के बाद उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार राय ने प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि श्री गणेश केसरवानी जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज राय आनंद शर्मा प्रभात राय बीबी सिंह राजेश केसरवानी दवन सिंह मनोज राय बबीता मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा जय प्रकाश मिश्रा मयंक यादव बबलू विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह मनीष केसरवानी उमेश केसरवानी मुकेश लारा अमित केसरवानी बबलू प्रोटोकॉल अभिषेक सोनकर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version