काम कराने के बाद वन विभाग ने मजदूरों का पैसा रोका

मजदूरों के समर्थन में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में मजदूरों के पेसो में हुए घोटालों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगम क्षेत्र के परेड मैदान में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान वह मजदूर भी शामिल थे जिनके पैसों को अभी तक वन विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे। उस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के पहले इन मजदूरों से वन विभाग काम कराया और जब यह पैसा मांगने जा रहे हैं। तो इनको जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि वन विभाग द्वारा किया गया मजदूर के पेसो के घोटाले की जांच करावे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें । वही उस दौरान यह भी कहा गया कि अगर वन विभाग के अधिकारी इन गरीब मजदूरों का पैसा नहीं देते तो आम आदमी पार्टी उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी । बन विभाग ने लॉकडाउन के पहले एमपी से आए मजदूरों से काम कराया ओर उनके कुल कामो की मदजुरी 22 लाख होती है । लेकिन बन विभाग ने उन गरीबो के पैसों को डकारने में लगा हुआ है। भयंकर ठंड में मजदूर अपने साथियों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है । अब उनके पास ना तो खाने के लिए पैसे हैं और ना ही घर जाने के लिए ठंड लगने से मजदूर की महिलाएं का भी तबीयत खराब हो गई है और वह अब जिंदगी बचाने के लिए मदद की गुहार भी लगा रहे हैं । वही नौनिहालों को भी मच्छरों ने परेशान कर रखा है और मच्छर काटने से उन को डेंगू जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती है । लेकिन वन विभाग की लापरवाही के कारण उनको इस भयानक ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर किया जा रहा है । अगर वन विभाग के अधिकारी उनके मेहनत के पैसों में हिला हवाली न करते तो शायद यह मजदूर अपनी रोजी-रोटी की तलाश में कहीं और काम करते लेकिन पैसों की आस में मजदूर कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

Exit mobile version