
यह मामला 27 मार्च का है. पीड़ित छात्र मूलरूप से अफ्रीकी देश केन्या का रहने वाला अहमद (20) है.
शारदा यूनिवर्सिटी में एक अफ्रीकन मूल के छात्र को सिक्योरिटी गार्डों द्वारा पीटने और हाथ-पैर पकड़कर कॉलेज गेट से बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है.ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में एक अफ्रीकन मूल के छात्र को सिक्योरिटी गार्डों द्वारा पीटने और हाथ-पैर पकड़कर कॉलेज गेट से बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है. आरोप है कि छात्र जेब में सिगरेट का पैकेट लेकर कॉलेज में घुस रहा था. इसका पता चलने पर सिक्योरिटी गार्डों व मार्शल ने पहले उससे धक्कामुक्की की और छात्र ने जब इसका विरोध किया तो जबरन उसे उठाकर बाहर ले गए. उसी दौरान आसपास मौजूद छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. फेसबुक पर वीडियो वायरल होने पर शारदा यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने गुरुवार को 7 सिक्योरिटी गार्डों को नौकरी से हटा दिया
छात्रों की सेफ्टी को देखते हुए तुरंत गार्ड हटा दिए
इस बारे में शारदा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अमल कुमार ने बताया कि छात्रों की सेफ्टी पहली प्राथमिकता है. इस मामले की शिकायत मिलने पर सभी 7 सिक्योरिटी कर्मचारियों को तुरंत हटा दिया गया. साथ ही अन्य लोगों को भी ऐसा बर्ताव नहीं करने के संबंध में चेतावनी दी गई है.
छात्र ने सिगरेट होने से किया इनकार, कहा गार्ड ऐसे ही करते हैं व्यवहार
50 सेकेंड के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा और एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया (एएएसआई) ने इस मुद्दे पर और कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है. इस ग्रुप के प्रेसिडेंट सैमुअल ने बताया कि कई कॉलेज में अफ्रीकन मूल के छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है. उनका कहना है कि छात्र अहमद ने जेब में सिगरेट होने से इनकार किया है. उसका कहना है कि अफ्रीकी छात्रों को गार्ड दूसरे नजरिए से देखते हैं और पहचानने के बाद भी हर बार आई-कार्ड मांगते हैं. इसी बात को लेकर उन्होंने ऐसा व्यवहार किया.