
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खाक चौक व्यवस्था समिति में दो गुट होने से जगद्गुरु
रामानंदाचार्य भगवान की शोभायात्रा पहले दो निकलती थी लेकिन इस बार विवाद को
खत्म करके एक शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह भव्य शोभायात्रा माघ मेला क्षेत्र
के महावीर मार्ग पर लगे स्वामी विजयराम महराज के शिविर से चार फरवरी को सुवह नौ वजे निकलेगी। जो मेला क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए संगम और बड़े हनुमान होते हुए त्रिवेणी रोड पर लगे महंत राघवदास त्यागी, त्यागी भक्तमाल वड़ा अखाडा के शिविर में जायेगी। महंत राघवदास महराज ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी माधवदास
महराज की श्रद्धांजलि सभा के वाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। इसमें खाक चौक के संत-महात्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। महंत राघवदास महराज ने वताया कि खाक चौक में विवाद होने से पहले दो शोभायात्रा निकलती थी लेकिन अब यह एक शोभायात्रा निकलेगी और सभी संतमहात्मा, खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे।