
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बीजी स्पोर्टिंग ने जीएफसी को टाईब्रेकर में 3-2 से हराकर रौनक टंडन स्मृति अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
त्रिवेणीपुरम झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गये पहले मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के गोल न करने के कारण टाईब्रेकर हुआ जिसमें विजेता टीम के लिए राज, विशाल और अनुराग ने गोल किया जबकि पराजित टीम के प्रवर एवं हर्ष ने गोल किया।
मैच में जितेंद्र, सुधांशु एवं अनूप ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
मैच से पहले झूंसी फुटबाल अकादमी के संस्थापक सऊद आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सोमवार को बीएचएस और बीजी स्पोर्टिंग के बीच पहला एवं एसजेसी व एबीआईसी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।