
आज से माघ मेला परिछेत्र के त्रिवेणी रोड पर लगेगा प्रशिक्षण कैंप।
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आरएसएस के मुकाबले कांग्रेस सेवादल का विशेष समर्थ प्रशिक्षण कैंप आज से माघ मेला परिछेत्र के त्रिवेणी रोड पर लगेगा। मकसद संगठन की जड़ों को मजबूत करना है। सेवादल के हर साल नियमित रूप से लगने वाले विशेष प्रशिक्षण कैंपों में हिस्सा लेने वाले सेवादल के सदस्यों को संगठन में ज्यादा तरजीह मिलेगी। सेवा दल के शिविर के आयोजन में शुभारंभ करने के लिये सीडब्लूसी सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व अन्य कांग्रेसी विधायक पहुचेंगे। सेवा दल का प्रशिक्षण शिविर तीन जनवरी से छह जनवरी तक चेलगा। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि वर्त्तमान सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य से उपजी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सेवा दल हर स्तर पर संघर्ष करने हेतु तत्तपर है। जिला शहर अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को शामिल होने के लिये कहा गया है।
इस मौके पर अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, राजेश सिंह काली, गौरव पाण्डेय, मो०हसीन, सिब्बतैन बब्लू समेत आदि लोग मौजूद थे।