जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की 32 सदस्यीय कमेटी घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जमुनापार की बहुचर्चित 32 सदस्यीय कमेटी घोषित कर दी गई है । विभाग के अध्यक्ष परवेज़ सिद्दिकी ने यह घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम की सूची पर संस्तुति की मोहर लगाने के बाद शमसुल हसन एडवोकेट, प्रो0 डा0 प्रवीण चरण, निज़ामुद्दीन, सिराजुल हसन, एहतेशाम सिद्दिकी, शाह आलम, मो0 अशरफ , नफ़ीस सिद्दीकी व आज़ाद सहित 10 उपाध्यक्ष तथा मुशीर खाँ, नसरीन बानो , सरदार जगजीत सिंह, हसीन कुरैशी, नेहाल अहमद, परवेज़ एडवोकेट, मुख्तार हुसैन, कैश सिद्दिकी, इरशाद अहमद सहित 9 महासचिवों के अलावा 10 सचिव भी बनाये गये हैं । इसके अतिरिक्त रिज़वान अंसारी को कोषाध्यक्ष , तबरेज अहमद एडवोकेट को सोशल मीडिया और मो0 जावेद को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है । सिद्दिकी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को शीघ्र ही पद भार ग्रहण समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान कर जिम्मेदारी दी जायेगी ।

Exit mobile version