
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारइकाईयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बुधवार को प्रारम्भ किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारम्भ यश द्वारा हुआ। उद्घाटन के अवसर पर महाविद्यालय के शासीनिकाय के आध्यक्ष पंकज जायसवाल जी प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी व कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त
स्वयंसेविकाओं द्वारा हवन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी ने स्वयं सेविकाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्वयंसेविकाये राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को पूरा कर राष्ट्रनिर्माण में सहयोग करे। साथ ही प्राचार्या, डॉ० रमा सिंह जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना को स्पष्ट करते हुए जीवन निर्माण में सेवा कार्य का महत्व, समूह के साथ रहने की भावना, नेतृत्व एवं श्रमदान का महत्व बताया। डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 ममता गुप्ता ने भी स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी
डॉ० रंजना त्रिपाठी ने व सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति रानी जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चित्रा चौरसिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्यगीत का प्रशिक्षण दिया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शशि कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।