वैक्सीनेशन का पांचवां राउंड पूरा शहर में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 20 सेंटर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वैक्सीनेशन का पांचवां राउंड गुरुवार को पूरा हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 44 सेंटरों पर टीकाकरण किया। 82 सेशन में 9798 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। टीकाकरण के लिए नोडल अफसर बनाए गए। उनकी निगरानी में वैक्सीनेशन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चला। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि शुक्रवार, 05 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों के पास टीकाकरण का अंतिम मौका है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कोरोना टीकाकरण के नोडल अफसर डॉ. राहुल सिंह के अनुसार, शहर में 24 सेंटर बनाए गए हैं। शहर में कॉल्विन, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, डफरिन, एसआरएन, कमला नेहरू, रेलवे, यूनाइडेट मेडिकल कॉलेज, यशलोक, साकेत, नारायणी, नारायण स्वरूप, प्रयाग हॉस्पिटल, नाजरेथ, वात्सल्य, फिनिक्स, जागृति, जीवन ज्योति, पार्वती व आशा हॉस्पिटल के अलावा तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल, लाल बहादुर होम्योपैथिक समेत 24 सेंटरों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में सभी सीएचसी में टीकाकरण किया गया। गंगापार की 11 सीएचसी व जमुनापार की नौ सीएचसी में सेशन होंगे।

Exit mobile version