
आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित।
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने व्यायाम, योग, प्रार्थना तथा श्रमदान किया। श्री शैलेन्द्र मालवीय द्वारा स्वयं सेविकाओं को मार्शल आर्ट का
प्रशिक्षण दिया गया। सड़क सुरक्षा विषय पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की
गई। दूसरे सत्र में कार्यक्रम प्रभारी, डॉ0 रंजना त्रिपाठी और कार्यक्रम अधिकारी, डॉ0
चित्रा चौरसिया और अन्य शिक्षकों तथा स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के
लिए महाविद्यालय के चौराहे पर रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी, टॉ० शशि कुमारी एवं
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति रानी जायसवाल के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने सुभाष
चौराहे पर सड़क सुरक्षा व यातायात के लिए रैली निकाली। इसी सत्र में विशेष शिविर
में नागरिक सुरक्षा के सहायक उपनियन्त्रक, राकेश कुमार तिवारी जी ने आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण किया। विशेष शिविर में देशभर में मनाये जा रहे चौरी-चौरा दिवस के अवसर पर प्राचार्या, डॉ० रमा सिंह जी ने चौरी-चौरा दिवस के इतिहास और उसकी महत्ता को विस्तारपूर्वक बताया। डॉ० आना तिवारी, टॉo नाज़नीन फारूकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा
एवं डॉ0 रमा सिरोठिया उपस्थित रहीं।