
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । संगम नगरी के बहादुर गंज इलाके में पांडे हॉट मार्किट में लाखों की चोरी हो गई । जिसका सीसीटीवी में पिक्चर कैद हो गई । जिसमें चोरों द्वारा लाखों रुपयों पर हाँथ साफ किया साथ ही,कीमती सामान लेकर फरार हो गए । चोरों का यह कृत्य cctv में कैद हो गया। मार्किट के मालिक मोलू मिश्रा ने बताया कि दुकान में कैश रखा था । जो सुबह बैंक में जमा करना था ।उसके साथ ही कीमती सामान और दुकान पर रखा सामान चोर ले गए। पांडे हाट पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर है। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष।