
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रेल मार्ग द्वारा ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्री गोवर्धनमठ श्री जगन्नाथ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामि निश्चलानंद सरस्वती जी महाराजश्री का प्रयागराज में आगमन हुआ। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज त्रिवेणी रोड स्थित माघ मेला कैंप में पहुंचे।
जहां वैदिक मंत्रों द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया उनके भक्तों द्वारा पूज्य शंकराचार्य का आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया । पूज्य शंकराचार्य अमावस्या स्नान के पश्चात जाएंगे । तब तक संगम प्रयागराज निवास करेंगे ।