राणा कंस्ट्रक्शंस को मिली जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राणा कंस्ट्रक्शंस ने आरएनपी ग्रुप को 16 रन से हराकर प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग में पूरे अंक जुटाये। पराजित टीम के आदित्य यादव की घातक गेंदबाजी (4-0-16-5) पर पानी फिर गया।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर राणा कंस्ट्रक्शंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन (रवींद्र आनंद 41, बासित अली 27, पार्थ मिश्र 21, आदित्य यादव 5/16, अटल बिहारी व आनंद सागर एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में आरएनपी ग्रुप की टीम 20 ओवर में 108 रन (अटल बिहारी राय 22, अभिषेक यादव 19, प्रमोद यादव 14, शुभ शर्मा, बाशित व सागर गुप्ता दो-दो विकेट) ही बना सकी।
मैच शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने परिचय प्राप्त किया। मैच के बाद अधिवक्ता सैफ अहमद और नौशाद अहमद ने बासित अली को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। संचालन केशव मिश्र ने किया।

Exit mobile version