
इलाहाबाद। इलाहाबाद मे त्रिवेणीपुरम झूसी स्थित डा.बाबासाहेब भीमराव रामजी आम्बेडकर की मूर्ति अराजक तत्वों द्वारा आज रात्रि मे ही तोड़ दी गयी ! अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रशासन द्वारा तत्काल मूर्ति लगवाने को लेकर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
इलाहाबाद के झूसी इलाके में एक पार्क में लगी बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया। मूर्ति की गर्दन पर किसी ने हटौडे से वार करके तोडा। सुबह जब लोगो की नज़र पड़ी तो लोगो की भीड़ लगने लगी।
इस दौरान मूर्ति तोड़े जाने की खबर पाकर सपा और बसपा के नेता और कार्यकर्ता भी पहुच गए। दोनो पार्टी के कार्यकर्ता वही पार्क में ही धरना दे रहे, और प्रशासन से तुरंत ही नई मूर्ति लगाने और मूर्ति तोड़ने वालों की ग्रिफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है ।
इस दौरान फूलपुर के सांसद नागेंद्र पटेल भी मौके पर पहुचे और अराजक तत्वों की ग्रिफ्तारी की मांग की। इनका आरोप है कि सुबे की सरकार बाबा साहब पर राजनीति तो कर रही लेकिन उनकी मूर्ति की सुरक्षा नही कर पा रही है।