बाहुबली राजा भैया पर अखिलेश ने कहा-अब लगता नहीं हमारे साथ हैं

लखनऊःसपा के कद्दावर नेता आजम खां पर जल निगम में हुई भर्ती में घोटाला करने का आरोप लग रहा है। जिसके चलते भाजपा को सपा पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की।

आजम खान को परेशान कर रही सरकार
आजम खान का बचाव करते हुए अखिलेश ने कहा कि जल निगम में भर्ती को लेकर सरकार आजम खान को परेशान करना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे सभी प्रोजेक्ट की जांच कराई मगर उनमें 1 पैसे की भी धोखाधड़ी नहीं निकली। आगरा एक्सप्रेस-वे को खोदकर जांच की और अब सरकार उसी से कमाई कर रही है।

जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही सरकार
अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और विपक्षी दलों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। आजम खां पर आरोप है कि साल 2016-17 में जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने जल निगम में बगैर अनुमति और रिक्तियों के सैकड़ों पदों पर भर्ती कर ली जिसमें नियमों की अनदेखी की गई।

लगता नहीं हमारे साथ हैं राजा भैया
वहीं पत्रकार द्वारा कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया के बारे में सवाल पुछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राजा भैया लगता नहीं कि अब हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ हैं तो साथ रहिए, खिलाफ हैं तो दूर रहिए।

Exit mobile version