आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत शिविर से छात्रों ने किया जागरूक

छात्राओं द्वारा मलिन बस्तियों में जाकर किया बच्चों को जागरूक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत विशेष शिविर के चौथा दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रार्थना, राष्ट्रीय गीत व मार्शल आर्ट श्रमदान कर दिन की शुरूआत हुई। कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में शिविर की चारो इकाईयां अपने निर्धारित मलिन बस्तियों में गयी । जहां स्वयंसेविकाओं द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान किया गया। जहां उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए जागरूक किया, बच्चों को पढ़ने की सामग्री पुस्तक, पेन्सिल आदि वितरित की गई। स्वयंसेविकओं ने बस्ती में रहने वाली महिलाओं से शिक्षा से जुड़ी बातें की साथ ही उन्हे
शिक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दी। इस अभियान का उद्देश्य मलिन बस्तियों में निवास कर
रहे युवाओं, महिलाओं एवं शिक्षा से वंचित लोगों को उच्चतर शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। दूसरे सत्र में शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण सहायक, श्री कृष्ण मोहन व
विशिष्ट अतिथि, कुलभाष्कर डिग्री कॉलेज के प्रो० शशिकान्त त्रिपाठी थे। कृष्ण मोहन जी ने
कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है साथ ही उन्होने ईको वृक्ष बनाने व
पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयंसेविकाओं को संकल्प दिलाया। प्रो0 शशिकान्त जी ने बताया कि कैसे ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। शिविर में आई राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक, डॉ0 मन्जू सिंह ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य स्वयं से पहले आप से
बच्चे अवगत हो और सामाजिक कार्यों को करने की उन्हें प्रेरणा मिले। इसी सत्र में ही स्वयंसेविकाओं को नागरिक सुरक्षा के उप-नियंत्रक, श्री ओंकार शर्मा द्वारा आपदा प्रबन्धन पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने स्वयंसेविकओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लड़किया किसी से कमजोर नहीं है। अतिथियों का स्वागत डॉ० रंजना त्रिपाठी,धन्यवाद ज्ञापन डॉ चित्रा चौरसिया, संचालन डॉ ज्योति रानी जायसवाल व संयोजन डॉ० शशि कुमारी ने किया।

Exit mobile version