
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र के खाक चौक के श्री नरसिंह मंदिर गीता धाम शिविर में श्री राम कथा का भव्य आयोजन दिनांक 5 फरवरी से 11 फरवरी तक कथा व्यास श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य डॉ, स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज जी के मुखारविंद से चल रही है । प्रतिदिन 3:00 से 6:00 तक रामकथा रूपी अमृत वर्षा हो रही है । पूज्य डॉ.स्वामी नरसिंह दास जी महाराज स्वामी नन्द किशोर दास जी महाराज स्वामी रामचरण महाराज जी सभी भक्तों को कथा श्रवण करने की अपील की है । संजय ब्रह्मचारी जी श्री प्रवीण ब्रह्मचारी जी बांके लाल यादव जी उर्मिला यादव जी सभी भक्त कथा श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। सभी कथा सुनने वाले भक्त कोविड-19 का पालन करते हुए कथा का रसपान कर रहे हैं।