शाहगंज थाना क्षेत्र के दायराशाह अजमल में आबिद उर्फ राजू को घेरकर मारी गोली

हमलावर घायल युवक के ही मोहल्ले के रहने वाला ।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार दोपहर शहर के शाहगंज इलाके में हुई । जहां इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर हुए झगड़े की वजह से एक युवक आबिद उर्फ राजू के सिर में दो गोली मार दी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। राजू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम मोहल्ले में हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाहगंज थाना क्षेत्र के दायराशाह अजमल मोहल्ले में आबिद उर्फ राजू को रविवार दोपहर घेरकर सिर में दो गोली मार दी गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि अभी तक कि छानबीन में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर झगड़े की बात सामने आ रही है। हालांकि शुरू में झगड़े का कारण पैसों के लेनदेन का विवाद पता चला था। गोली मारने वाले भी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की गई लेकिन कोई मिला नहीं। हमलावरों के परिवार के दो लोगों को पुलिस थाने ले गई है।

Exit mobile version