कार्तिक ने कीडगंज क्लब को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कीडगंज क्लब ने कीडगंज क्लब ने भवम क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। इस जीत में कार्तिक (4-0-22-3) एवं प्रियांशु गौर (3/38) की उम्दा गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में भवम क्लब ने 23.4 ओवर में 115 रन (प्रभाष मिश्र 31, अस्मित सरोज 30, कार्तिक व प्रियांशु तीन-तीन विकेट) बनाये। जवाब में कीडगंज क्लब ने 27.3 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन (सक्षम केसरवानी 21 नाबाद, ऋषभ 20, रोबिन कुमार व सानिध्य श्रीवास्तव दो-दो विकेट) बना लिये। कार्तिक को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Exit mobile version