एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता 13 से
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 13 फरवरी को आनंद शुक्ला एवं राही स्पोर्ट्स के बीच सुबह दस बजे से एमआईसी मैदान पर खेला जायेगा।
आयोजन सचिव टूर्नामेंट सचिव इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एनआई जाफरी एवं आयोजन सचिव शमशेर अली (चंदा) ने बताया कि 13 से 20 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में 14 फरवरी को मैक इलेवन व एडवोकेट इलेवन, 15 फरवरी को चौधरी नौनिहाल व दौलत हुसैन के बीच एवं 16 फरवरी को प्रयाग जिमखाना व राज गार्डेन के बीच मुकाबला होगा। 17 एवं 20 को सेमीफाइनल एवं 21 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
कलर ड्रेस एवं सफेद गेंद से होने वाली प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये तथा उपविजेता को 35,000 रुपये के साथ ट्रॉफी दी जाएगी