ब्रम्हलीन संत दद्दाजी की पुण्य स्मृति में दूसरे दिन 30 लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ब्रम्हलीन संत दद्दाजी की पुण्य स्मृति में सोमवार को माघ मेला के सेक्टर 5 में 30 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ। दूसरे दिन हजारों भक्तों ने पार्थिव पूजन में हिस्सा लिया। गोवर्धन से पधारी राजेश्वरी उपाध्याय ने बड़े भइया डॉ अनिल शास्त्री एवं विद्वान पंडितो को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। दद्दा शिष्य मंडल प्रयागराज एवं भारतवर्ष के तत्ववाधान में आयोजित शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के विभिन भागों कटनी, सागर, जबलपुर, दमोह से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों की टीम ने बाहर से आए शिष्यों की कोरोना जांच किया। शिष्य मंडल के सदस्य सन्तोष उपाध्याय ने बताया कि दूसरे दिन 30 लाख से अधिक शिवलिंग का निर्माण हुआ। विद्वान पंडित पूरन महाराज एवं कालिका महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक पूजन कराया। बड़े भइया अनिल शास्त्री ने आरती किया। इस अवसर पर योगेश यादव, सुरेश पंडा, एस डी व्यास, महावीर शर्मा, अजय जायसवाल, संतोष शुक्ला, मनीष यादव, पीके सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, आभा दुबे, साध्वी कंचन, प्रवीन नेवालकर, संजय सिंह, अठईराम यादव, दीपक धुस्सा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Exit mobile version