
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ब्रम्हलीन संत दद्दाजी की पुण्य स्मृति में बुधवार को माघ मेला के सेक्टर 5 में 10 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ। चतुर्थ दिवस कल्पवासी, दंडी सन्यासी एवं संतो ने अभिषेक पूजन में हिस्सा लिया।
पूरा पंडाल हर हर महादेव उदघोष से शिवमय हो गया।बड़े भइया डॉ अनिल शास्त्री एवं विद्वान पंडितो ने दंडी स्वामी और संतो को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
दद्दा शिष्य मंडल प्रयागराज एवं भारतवर्ष के तत्ववाधान में आयोजित शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस शिविर में भक्तों ने 10. 83 लाख शिवलिंग का निर्माण किया। बुधवार को भी डॉक्टरों की टीम ने बाहर से आए शिष्यों की कोरोना जांच किया। शिष्य मंडल के सदस्य सन्तोष उपाध्याय ने बताया कि चौथे दिन 10 लाख से अधिक शिवलिंग का निर्माण हुआ।
कार्यक्रम के चौथे दिन दंडी स्वामी एवं संतो ने पूजन में हिस्सा लिया। विद्वान पंडित पूरन महाराज एवं कालिका महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक पूजन एवं महारूद्र यज्ञ को सम्पन्न कराया। बड़े भइया अनिल शास्त्री ने शिविर में आए संतो का शाल श्री फल देकर सम्मानित किया। यज्ञ के चौथे दिन भी महारुद्र यज्ञ में कोरोना समाप्त होने के लिए आहुति दी गई।इस अवसर पर नीरज त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, विजय मोदी, संतोष शुक्ला, बबलू यादव, प्रशांत पॉल, दीपक धुस्सा, मन्नू यादव, सहित अनेक लोग मौजूद थे।