किशोरी लाल क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने डीएवी क्रिकेट अकादमी को उसी के मैदान पर नौ विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर 27.1 ओवर में 105 रन बनाये। शिवांग देव 17 व मुस्तफा हुसैन ने 15 रन का योगदान दिया। किशोरी लाल के कुणाल मिश्र व फैजान अहमद ने तीन-तीन एवं इशांत ने दो विकेट लिया।
जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 19.1 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिये। फैजान अहमद ने नाबाद 47 और मानस श्रीवास्तव ने नाबाद 36 रन बनाये। डीएवी के लिए एक मात्र विकेट अनुराग ने लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने किया। डॉ. एके सक्सेना, सोहन निषाद, वजाहत महमूद, विनोद कुमार, मो. वाहिद, केशव मिश्र एवं परवेज़ आलम आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version